उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबॉल खिलाड़ी इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित, आबू धाबी में दिखाएंगे दम

खबर शेयर करें

राज्य के खेल इतिहास में पहली बार 50 प्लस फुटबॉल टीम का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन

देहरादून। उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य के चार 50 प्लस फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स (फुटबॉल) चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी में 6 से 15 फरवरी तक किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान करने के साथ ही इस अवसर पर बीजेपी नेता और रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काउ’ को जन्मदिन की बधाई भी दी गई।

International Masters Championship Selection: इस मौके पर बीजेपी के रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काउ’ और दून डिफेन्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुप्ता द्वारा चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। वक्ताओं ने इसे उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार 50 प्लस फुटबॉल टीम
यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार है, जब 50 प्लस आयु वर्ग की फुटबॉल टीम का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े हैं।

ये हैं चयनित चार खिलाड़ी
इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स (फुटबॉल) चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित उत्तराखंड के खिलाड़ी—
डॉ. विरेंद्र सिंह रावत (देहरादून) – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच एवं राज्य आंदोलनकारी
आसिफ अली (अल्मोड़ा) – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी
गोपाल सिंह रावत (ऋषिकेश) – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी
विमल सिंह रावत (देहरादून) – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी

यह भी पढ़ें 👉  Earthquake: आधी रात उत्तराखंड में कांपी धरती...उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली कैंप से हुआ चयन
खिलाड़ियों का चयन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय कैंप (दिल्ली) के माध्यम से किया गया। इस कैंप का नेतृत्व महासचिव शैलेन्द्र सिंह (पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) ने किया।

50 प्लस आयु वर्ग में देशभर से 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 22 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ। उत्तराखंड से 10 खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए थे, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक चयन हासिल किया।

100 से अधिक देश ले रहे हैं हिस्सा
खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत की टीम इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य के लिए पदक लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 100 से अधिक देश भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश में जुटा एनजीआरआई का रडार, प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि

हर साल पदक जीतकर लौटी है उत्तराखंड की टीम
डॉ. रावत ने बताया कि बीते चार वर्षों से उत्तराखंड की खेलो मास्टर्स टीम 40 प्लस, 50 प्लस और 60 प्लस वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीतकर लौट रही है। इन उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

5 फरवरी को रवाना होगा भारतीय दल
डॉ. रावत ने जानकारी दी कि देशभर से 58 खिलाड़ियों का दल विभिन्न खेलों में प्रतिभाग के लिए 5 फरवरी को आबू धाबी के लिए प्रस्थान करेगा। इस दल में आईएएस, पीसीएस, आर्मी अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page