उत्तराखंड: नकली दवाओं पर चलेगा सख्त अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे: धामी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संयुक्त रूप से गहन अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले दिल्ली के 4 युवक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज

बैठक में मुख्यमंत्री ने धराली आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास, राहत और आजीविका सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाली समिति को शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्य के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लंदन में ‘गुड टाइम्स’ का जश्न: ललित मोदी के घर विजय माल्या की 70वीं बर्थडे पार्टी, तस्वीरें हुईं वायरल

मुख्यमंत्री ने राज्यभर में स्वदेशी उत्पाद अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। सरकारी खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और कार्यक्रमों में इनका अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए जीएसटी स्लैब में बदलाव से भी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मई की शुरुआत में ‘महंगाई का झटका’...कमर्शियल गैस ₹993 महंगी, छोटू सिलिंडर भी बढ़ा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

अग्निवीरों को लेकर धामी ने कहा कि उनके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार विज़न डॉक्यूमेंट में किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप तेजी से काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page