बेटी की शादी से 11 दिन पहले किसान पिता ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियों का घर मातम में बदला

खबर शेयर करें

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के थाना श्रीनगर क्षेत्र के ज्योरइया गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच 45 वर्षीय किसान ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी में महज 11 दिन बाकी थे और घर में निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके थे, लेकिन इस घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

Wedding Joy Turns Into Mourning: ज्योरइया गांव निवासी कृष्णपाल सिंह मजदूरी के साथ अपने पिता की करीब पांच एकड़ जमीन पर खेती करते थे। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी तनीसा राजे की शादी 24 फरवरी को तय की थी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था और शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल का पहला मिशन: 12 जनवरी को PSLV-C62 से उड़ेगा इसरो का उन्नत निगरानी उपग्रह EOS-N1

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और शादी के खर्च की चिंता उन्हें लंबे समय से परेशान कर रही थी। गुरुवार रात वह घर से खेत की ओर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात परिजन खोजते हुए खेत पहुंचे तो उनका शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग: हनुक्का समारोह के दौरान 12 की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

मृतक की पत्नी सुनीता राजे ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे कृष्णपाल तनाव में थे। परिवार में पत्नी, दो बेटियां, दो बेटे और छोटे नाती राजा व देव राजा हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

थाना श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार विकास गोयल ने कहा कि जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड की राजमाता सिरिकिट का 93 वर्ष की आयु में निधन, एक वर्ष का शोककाल घोषित

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक दबाव और सामाजिक जिम्मेदारियों के बोझ की गंभीर तस्वीर सामने लाती है। एक परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं, जिससे पूरा गांव स्तब्ध है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page