50 तक गिनती न लिख पाने पर पिता ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, मां की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

खबर शेयर करें

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित झाड़सेंतली गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की मासूम बच्ची की उसके ही पिता ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह 50 तक गिनती नहीं लिख सकी। मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Father Kills Daughter Over Homework, Police Investigation On: पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

काम से लौटी मां को मृत मिली बच्ची
मृतका बच्ची वंशिका की मां रंजीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति व बच्चों के साथ झाड़सेंतली गांव में किराये पर रहती है। पति-पत्नी दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का ‘जनविद्रोह’, प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा

महिला ने बताया कि बुधवार 21 जनवरी को वह काम पर गई हुई थी। जब शाम को घर लौटी तो उसकी मासूम बेटी मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला ने सीधे तौर पर अपने पति पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।

पढ़ाई के दबाव में ले ली मासूम की जान
पुलिस जांच में सामने आया कि दिन के समय बच्चों की देखरेख आरोपी पिता ही करता था। वह अपनी बेटी को घर पर ही पढ़ाता था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 21 जनवरी को अपनी बेटी को 50 तक गिनती लिखने को कहा, लेकिन बच्ची गिनती नहीं लिख पाई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध घुसपैठियों पर केंद्र सरकार सख्त, सभी राज्यों में बनेंगे डिटेंशन सेंटर

इसी बात पर आरोपी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी से पूछताछ जारी, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

समाज को झकझोरने वाली घटना
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े करती है। मासूम बच्ची की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

You cannot copy content of this page