Haldwani: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर कार्तिक हर्बोला का भव्य स्वागत, आशीर्वाद समारोह आयोजित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद कार्तिक हर्बोला के सम्मान में हल्द्वानी में शुक्रवार को “आशीर्वाद समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी से निकाली गई विशाल वाहन रैली से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गणपति बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। रैली और कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Grand Welcome Ceremony of BJYM State Minister Kartik Herbola: वाहन रैली के दौरान युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाएं पहनाकर, आतिशबाजी कर और नारों के साथ प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला का गर्मजोशी से स्वागत किया। गणपति बैंक्वेट हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपी जावेद-अरशद ने किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

युवाओं में जोश और संगठन के प्रति भरोसा : कार्तिक हर्बोला
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में युवाओं का जोश और पार्टी के प्रति भरोसा साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा साथी एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

कार्तिक के नेतृत्व में जिला और प्रदेश होगा अग्रणी : प्रताप बिष्ट
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक हर्बोला के नेतृत्व में जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश मंत्री रहते हुए कार्तिक हर्बोला जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाएंगे और आगामी 2027 में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होगा मतदान, 31 जुलाई को मतगणना

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
आशीर्वाद समारोह के दौरान कार्तिक हर्बोला ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा और सुधांशु श्रोतिय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की रही व्यापक मौजूदगी
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, नगर निगम अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ रोहित दुमका, मधुकर श्रोतिया, विशु शर्मा, हर्ष राजौर, बॉबी आर्य, योगेंद्र भट्ट, लोकेश यादव, उदित चौधरी, हिमांशु सनवाल, करन, रक्षित, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर जीवित, CM धामी ने दी मंजूरी

संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन और 2027 का चुनावी संदेश
पूरा आयोजन भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और चुनावी संकल्प का स्पष्ट संदेश देता नजर आया। आशीर्वाद समारोह ने यह साफ कर दिया कि युवा मोर्चा आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय और तैयार है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page