हल्द्वानी: जजी कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार देर शाम एक गोलीकांड की घटना सामने आई। इस घटना में हनी प्रजापति नामक युवक को सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसएसपी के दावों की निकली हवा!...ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा नशे का धंधा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी और विवाद के चलते हुई। आरोप है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान गोलीबारी हुई। हनी प्रजापति बेलेजली लॉज में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई, और वहां मौजूद लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को पीट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले को जल्द सुलझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर ट्रंप की दो टूक चेतावनी: “बहुत कड़ा हमला करेंगे”, परमाणु हथियारों को बताया वैश्विक खतरा

अस्पताल में घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page