उत्तराखंड: राज्य में मौसम का बदला मिज़ाज…पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के बावजूद ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। पहाड़ों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने के साथ पाला पड़ना शुरू हो गया है, जिसके चलते रात के समय सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक होती जा रही हैं। वहीं मैदानी जिलों में सुबह-शाम तीखी ठंड के साथ हल्का कोहरा छाने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर: बाढ़ का नजारा देखना पड़ा महंगा, लेवड़ा नदी में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

दिन के समय खिली धूप कुछ राहत दे रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट से रातें और अधिक सर्द होती जा रही हैं। कई स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच तीन गुना तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, पूर्व छात्र नेता निकला मास्टरमाइंड

पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी हल्का कोहरा बनना शुरू हो गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पहाड़ों में पाला बढ़ने और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा घना होने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपी जावेद-अरशद ने किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

You cannot copy content of this page