Uttarakhand: बच्चों को AI और रोबोटिक्स से जोड़ने की अनूठी पहल, डीजी सूचना ने किया एआई समर एरीना का शुभारंभ

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में बच्चों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक नई और अभिनव पहल करते हुए देहरादून स्थित Mall of Dehradun में “एमओडी एआई समर एरीना” का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड के पहले एआई समर कैंप का उद्घाटन सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया। यह विशेष समर कैंप 22 मई से 28 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकों को समझने व अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस पहल को उत्तराखंड के लिए दूरदर्शी और सकारात्मक कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हर श्वास अनमोल, हर नवजात सुरक्षित: मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

“एमओडी एआई समर एरीना” में बच्चों के लिए कई आकर्षक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित “एआई डॉग” बना हुआ है, जिसने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक तकनीकी मेले में भी लोगों का ध्यान खींचा था। यह स्मार्ट रोबोटिक डॉग बच्चों की आवाज और गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देता है, जिससे बच्चे तकनीक और इंसानी संवाद के आधुनिक स्वरूप को बेहद रोचक तरीके से समझ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होगा मतदान, 31 जुलाई को मतगणना

इसके अलावा कैंप में एआई होलोबॉक्स, स्केच बॉट और “डू-इट-योरसेल्फ” प्रयोगशाला जैसी गतिविधियां भी शामिल की गई हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे तकनीक को केवल देख ही नहीं रहे, बल्कि उसे स्वयं अनुभव कर सीख भी रहे हैं। स्वयं निर्माण प्रयोगशाला में बच्चे एआई आधारित मॉडल और रोबोट बनाकर तकनीकी समझ विकसित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बंसल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की दुनिया के लिए तैयार करना और उनकी रचनात्मक सोच को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सीख, मनोरंजन और नवाचार का अनूठा संगम बनकर उभर रहा है।

इस अवसर पर मॉल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर देविका सिंह तिवारी ने भी मीडिया को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page