उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होगा मतदान, 31 जुलाई को मतगणना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को तथा दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को कराई जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना 30 जून को जिलाधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी, जिसके तहत प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। अधिसूचना जारी होते ही राज्य भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, प्रदेश में तैयार होगा सिंगल विंडो सिस्टम

चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी गांवों और पंचायत क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं। विभिन्न दलों के स्थानीय नेतृत्व ने भी रणनीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गेहूं खरीद लक्ष्य 10 हजार से बढ़ाकर 5 लाख कुन्टल, किसानों को बड़ी राहत

इस बीच जिला प्रशासन ने चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक स्तर पर योजनाएँ बनाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से राहत

राज्य में पंचायत चुनाव हमेशा से ही जनचेतना और लोकतांत्रिक भागीदारी का अहम पर्व माने जाते हैं। ऐसे में इस बार भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page