बागेश्वर में भीषण बारिश से तबाही, तीन दर्जन से अधिक सड़कें बंद, सरयू नदी उफान पर

खबर शेयर करें

बागेश्वर। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलधार बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई। इस सीजन की सबसे भीषण वर्षा के चलते जिले की तीन दर्जन से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप हो गईं। सरयू नदी का जल स्तर घाटों को पार कर शवदाह गृह तक पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड करेगा टूरिज्म कॉन्क्लेव की मेजबानी, वेडिंग और एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

रातभर हुई बारिश के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। इधर शनिवार तड़के से ही बड़ी संख्या में लोग नदी का दृश्य देखने सरयू तट पर पहुंचे। कई लोगों ने नदी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को खतरे के प्रति सतर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  ताजमहल की सुरक्षा में हाईटेक बढ़ोतरी, लगा एंटी-ड्रोन सिस्टम

बारिश से कपकोट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा। घरों में पानी भरने के साथ ही सड़कों पर मलवा और बोल्डर गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय स्थित कठायतबाड़ा में जल संस्थान के पंप हाउस में पानी भरने से आधे नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। कई घरों के कुओं में मिट्टी भर जाने से लोग जल स्रोतों से पानी ढोकर गुजारा करते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नगर निकायों को 16वें वित्त आयोग से 4500 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट की उम्मीद

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page