Haldwani: बियरशिबा स्कूल में समर कैंप का आगाज, खेल-कला और रचनात्मक गतिविधियों से गूंजा परिसर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। “जब रचनात्मकता, खेल और प्रतिभा एक साथ आते हैं, तब सीखना आनंदमय बन जाता है” इसी सोच के साथ बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को उत्साह और उमंग के बीच समर कैंप का शुभारंभ किया गया।

समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच एस बब्बर, एडवाइजर के दत्त, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह तथा एचओडी अनीता बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला, साका पंजा साहिब की झांकी देख भावुक हुए लोग

विद्यालय में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक ललित सिंह लामाकोटी द्वारा दिया जा रहा है। वहीं क्रिकेट प्रशिक्षण कार्तिक जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है, जबकि फुटबॉल प्रशिक्षण ऋषभ मेहरा द्वारा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: NEET की तैयारी करने हल्द्वानी आई छात्रा ने की आत्महत्या, डायरी की एक लाइन ने बढ़ाए सवाल

कैंप में विद्यार्थी बॉटल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी डांस, स्केटिंग, स्टोरी टेलिंग और नाट्य कला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जावान जुम्बा सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को फिटनेस और वार्म-अप गतिविधियां कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 20 मई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दिनभर नई-नई गतिविधियों का आनंद लेते हुए कई उपयोगी कौशल भी सीखे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page