Uttarakhand: 20 मई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक के तहत 20 मई को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, यलो अलर्ट जारी

आदेश के अनुसार 20 मई को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षा विभाग के कार्यालय भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कार और पिकअप की जोरदार टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी...देखें Video

शिक्षा निदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार सख्त...2003 से अब तक होगी जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Ad

You cannot copy content of this page