दिल दहला देने वाला हत्याकांड, पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की ली जान

खबर शेयर करें

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज और दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां एक सनकी पति ने कथित पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

यह खौफनाक घटना पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके की है। आरोपी की पहचान संदीप दास उर्फ बिल्टू दास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दालकोला क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था और वहीं अपनी पत्नी फूल कुमारी दास तथा तीन बच्चों के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा

बताया गया कि मंगलवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों — हृदय दास, संध्या दास और सोन दास — पर हमला कर दिया। हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बाढ़ से तबाही: 17 की मौत, 400 लापता, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री संपर्क से बाहर, PM मोदी ने बालेन शाह से की बात...तस्वीरें

घटना के बाद आरोपी ने खुद का सिर भी फोड़ लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

मुर्गा फार्म में काम करने वाली सुनीता दास ने बताया कि सुबह कमरे से चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनाई दीं। जब मजदूर मौके पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव पड़े थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  वियतनाम में भारतीय पर्यटकों पर टूटा मौत का कहर: फु क्वोक के पास स्पीडबोट पलटी, 15 की मौत, कई घायल, दूतावास अलर्ट

सूचना पर बिहार पुलिस की पतौर और एपीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी और सदर एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page