Udham Singh Nagar: पुलभट्टा के नए थाना प्रभारी उमेश कुमार का सख्त संदेश, अपराधियों और नशा तस्करों पर चलेगा कड़ा अभियान

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। थाना पुलभट्टा के नवागत थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों, नशा तस्करों और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में स्मैक, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी। साथ ही पेशेवर अपराधियों के नेटवर्क को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी विद्यालयों में 2347 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा और पुलिस टीम को भी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जनता के सहयोग से क्षेत्र को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ओडिशा से रुद्रपुर आई इंटर्न की हत्या, शव बड़ौर नदी से बरामद, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का कारोबार, आपराधिक गतिविधि या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।”जनता का सहयोग और पुलिस की सक्रियता से पुलभट्टा क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशा मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विधायक प्रतिनिधि और महिला कांस्टेबल में तीखी नोकझोंक, माफी मांगने के बाद मामला शांत

You cannot copy content of this page