उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

त्यूणी (उत्तरकाशी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को त्यूणी थाने में धरना प्रदर्शन कर आरोपी युवक पर देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने त्यूणी के मैंद्रथ निवासी सुलेमान के विरुद्ध आईटी एक्ट और राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक आपत्तिजनक एआई वीडियो अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश के 1200 अग्निवीरों के पुनर्रोजगार की तैयारी तेज, सीएम धामी के विशेष सेल ने संभाली कमान

पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वीडियो गलती से पोस्ट हुई थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच कर पुष्टि की कि उसने पांच एआई वीडियो पोस्ट की थीं, जिनमें चार पाकिस्तान के खिलाफ और एक विवादित थी। रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे पाबंद किया था, लेकिन भाजपा और रुद्रसेना कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पौड़ी आपदा प्रभावितों को मिलेगा धराली-थराली जैसा राहत पैकेज : सीएम धामी

रुद्रसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना सीधे तौर पर राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले में हल्की धाराएं लगाकर आरोपी को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार अवैध रूप से मैंद्रथ क्षेत्र में रह रहा है और 1983 में फर्जी तरीके से जनजातीय भूमि पर कब्जा किया गया था। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नो पार्किंग जोन में वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 261 चालकों पर कार्रवाई

इस संबंध में सीओ बीएल शाह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page