Nainital: अपराधियों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार…तीन ‘गुंडे’ 6 माह के लिए जिला बदर

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार अपराधों में संलिप्त पाए गए तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई अभियोजन पक्ष की रिपोर्ट, आपराधिक इतिहास और जनशांति भंग होने की आशंका के आधार पर की गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इमरान निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी थाना रामनगर के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 के बीच चोरी, आपराधिक गतिविधियों और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नए सर्किल रेट लागू, जमीन और मकान खरीदना हुआ महंगा

वहीं नवीन सिंह निवासी दुत्कानेधार, थाना मुक्तेश्वर के खिलाफ वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज पाए गए। इसके अलावा केवल सिंह हाल निवासी मिश्रा घाट छोई थाना रामनगर के खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला...जांच पूरी, जल्द बीकेटीसी सीईओ को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

अभियोजन पक्ष ने प्रशासन को दी रिपोर्ट में कहा कि तीनों आरोपी लगातार असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बन रहा था। इनके खिलाफ कई बार कार्रवाई होने के बावजूद गतिविधियों में सुधार नहीं आया।

मामले में सुनवाई और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद ललित मोहन रयाल ने तीनों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा में 68 लोग लापता, 25 नेपाली मजदूर भी शामिल, प्रशासन ने की पुष्टि

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page