Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा…गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से गुरुवार को बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए राहत टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया और शवों को खाई से बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

हादसे में मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश ने क्यों कहा-भाजपा अपने ही जाल में फंस चुकी...देखें Video

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और पहाड़ी मार्ग पर वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मॉरीशस यात्रा संपन्न कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page