हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मंडी चौकी के पास मंगलवार देर रात एक स्विफ्ट कार (UK02A-9035) अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोग अंदर ही फंसे रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 20 फरवरी से कृषि महाकुंभ, 50 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कटर से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर का असर: उत्तराखंड के इस जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित, कोहरे का यलो अलर्ट जारी

पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’, बाल रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
Ad

You cannot copy content of this page