हल्द्वानी: मेयर गजराज बिष्ट ने किया नगर निगम की खाली जमीनों का निरीक्षण, जनहित कार्यों के लिए निर्देश…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट मंगलवार को नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंगल पड़ाव मछली बाजार और वर्कशॉप लाइन में स्थित इन जमीनों का जायजा लिया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 70 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का खुलासा...फैक्ट्री से मशीनरी गायब, डायरेक्टरों पर FIR

मेयर गजराज बिष्ट ने नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों का उपयोग फड़ बाजार, पार्किंग, गोदाम और अन्य जनहित कार्यों के लिए करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की आय बढ़ाना और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कर्मियों को बड़ी सौगात...रिटायरमेंट पर मिलेंगे एक लाख रुपये, अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा, “हम हल्द्वानी को एक सुंदर और सुसज्जित शहर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने का अभियान भी जारी है, ताकि शहर का विकास हो सके।” उन्होंने हल्द्वानी को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सभी वर्गों के समाज से सहयोग की अपील की, ताकि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: C-130 क्रैश में 60+ की मौत, सैनिकों से भरा विमान टेकऑफ के बाद गिरा

मेयर का यह निरीक्षण और उनके द्वारा दिए गए निर्देश नगर निगम के विकास कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page