CM धामी 17 जनवरी को हल्द्वानी दौरे पर, आम्रपाली विश्वविद्यालय में ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 17 जनवरी 2026 को नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। इस दौरान वह हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami’s Haldwani Visit Schedule: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 1:30 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय, लामाचौड़ परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन

आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे आम्रपाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में येलो अलर्ट, 30 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार कम

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अंकिता हत्याकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा रुख, CBI जांच के बाद 11 जनवरी का बंद वापस लेने की घोषणा

You cannot copy content of this page