प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शासन के निर्देशानुसार नगर निगम हल्द्वानी में स्वच्छता पखवाड़े का आगाज किया गया। महापौर की अध्यक्षता में निगम की टीम एवं पार्षदों की मौजूदगी में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज पर ट्रंप की दो टूक चेतावनी...‘ईरान माने या न माने, जलडमरूमध्य खोलकर रहेंगे’

यह रथ शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा। खास बात यह रही कि रथ के जरिए नागरिकों से स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे तथा सही उत्तर देने वालों को मौके पर ही पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तेरहवीं के रायते से फैली दहशत...सैकड़ों लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज टीका, डॉक्टरों ने बताया डर बेबुनियाद

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर तक शहर में विविध स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी अभियानों का उद्देश्य जनभागीदारी के साथ हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्र की हृदय गति रुकने से मौत
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page