हल्द्वानी में पत्रकारों का मैत्री मुकाबला, देहरादून YCC ने 107 रनों से दर्ज की शानदार जीत

खबर शेयर करें
यह भी पढ़ें 👉  16 घंटे बाद बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

194 रनों का मजबूत स्कोर

देहरादून YCC के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर मनीष डंगवाल और सुनील कुमार ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 107 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। मनीष डंगवाल ने 38 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि सुनील कुमार ने 34 गेंदों में 35 रन जोड़े।

इसके अलावा दीपक पुरोहित ने 27, सोहन परमार ने 18 और शिवेष शर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 25 ओवर में देहरादून टीम ने 194 रन बनाए। हल्द्वानी की ओर से दिनेश पांडेय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान हर्ष रावत, चन्द्र प्रकाश, गोविंद बिष्ट और संतोष जोशी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में इस बार वीआईपी दर्शन पर नहीं लगेगा शुल्क, सरकार ने लिया फैसला

87 रन पर सिमटी हल्द्वानी टीम

मनीष डंगवाल बने मैन ऑफ द मैच

देहरादून के मनीष डंगवाल को 46 रनों की पारी और एक रन आउट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिनेश पांडेय को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला। मैच समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

मैच के बाद कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में मैत्री मुकाबले के लिए आमंत्रित किया। खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी प्रस्तावित मैच के आयोजन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस सफल आयोजन के लिए देहरादून YCC मीडिया टीम ने हल्द्वानी टीम के कप्तान हर्ष रावत सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page