उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में इस बार वीआईपी दर्शन पर नहीं लगेगा शुल्क, सरकार ने लिया फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन के लिए लगने वाला शुल्क इस बार समाप्त कर दिया गया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वर्ष 2023 में वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया था, जिससे समिति को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आय हुई थी।

बीकेटीसी ने तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, महाकालेश्वर और सोमनाथ मंदिरों की तर्ज पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लिया था, लेकिन इस पर सवाल उठने के बाद इसे समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, हजारों की संख्या में आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों से प्राप्त शुल्क का सही लेखा-जोखा रखना मुश्किल था। साथ ही, श्रद्धालुओं की समानता को ध्यान में रखते हुए इस शुल्क को समाप्त करने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: थराली में भारी बारिश से आया मलबा...सड़कें अवरुद्ध, दो वाहन दबे... Video

इस संबंध में 5 फरवरी को ऋषिकेश में आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। अब 10 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी, जिसमें यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पर्यटन विभाग होली के बाद तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बार पंजीकरण में आधार नंबर को अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है, जिसके लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सांसद अजय भट्ट ने किया गौला पुल व एप्रोच रोड का औचक निरीक्षण, 25 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश

You cannot copy content of this page