टिहरी: खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

टिहरी। मंगलवार को थौलधार ब्लॉक के बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ, जब एक कार ग्राम डांग से ज्वारना जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामेतोक में करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने किया दुर्लभ ब्रेन सर्जरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

स्थानीय लोगों ने जैसे ही दुर्घटना का पता चला, वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार चालक प्रेमलाल (52), पुत्र मंगललाल, ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ की मौत हो चुकी थी। वहीं, मनवीर (32), पुत्र मंगलू, ग्राम डांग, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से बाहर निकाला और उसे निजी वाहन से चंबा के नीजि अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पुरानी कार खरीदने के नाम पर विधायक उमेश शर्मा से 4.50 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि मृतक प्रेमलाल अपने रिश्तेदार खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद, मनवीर के साथ किसी काम से ज्वारना जा रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने भी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की देरी पर नाराजगी जताई और बताया कि स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया था, लेकिन काफी समय बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Ad

You cannot copy content of this page