Haldwani: 6 अगस्त को कुसुमखेड़ा में लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक द्वारा 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को कुसुमखेड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा स्थित परिसर में किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर झाड़ियों में मिला प्रॉपटी डीलर का शव, पुलिस जांच में जुटी

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9756500717 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह...'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर कार्तिक पालीवाल ने अनुप्रिया नागर को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page