Nainital: बड़ा हादसा…दूध से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, घायल चालक को रेस्क्यू कर हल्द्वानी भेजा

खबर शेयर करें

नैनीताल। पहाड़ की सड़कों पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल शहर की ओर दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर आ रहा ट्रक दो गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने गजब की सूझबूझ दिखाई और ट्रक के खाई में गिरने से पहले ही छलांग लगा दी। हालांकि, वह घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीबीएस छात्रों ने रामलीला मंचन से बांधा समां, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मेडिकल कॉलेज

दूध-डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक सुयालबाड़ी-रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार तड़के ट्रक संख्या यूके04-ए 9728 से आनंदा दूध डेयरी का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल की ओर रवाना हुए थे। दो गांव के समीप पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सिस्टम बना मूकदर्शक, कुमाऊं में टैक्स चोरी का सिंडिकेट हावी...धामी सरकार के दावों पर सवाल

देखते ही देखते ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक को खाई में गिरता देख चालक ने बीच रास्ते में ही वाहन से छलांग लगा दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं।

पुलिस ने खाई में उतरकर किया रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह और अनूप सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए घायल चालक तक पहुंच बनाई और उसे खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: स्कूल में अचानक बिगड़ी तबीयत, 9 वर्षीय दिव्यांग छात्रा की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रेस्क्यू के बाद घायल चालक को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page