उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, इस महीने यूनिट दर में 89 पैसे तक की छूट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को इस माह राहत मिलने जा रही है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसतन 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने का ऐलान किया है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिजली बिल में मिलेगा।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद की निर्धारित दरों की तुलना में निगम ने मार्च माह में बाजार से कम कीमत पर बिजली खरीदी है। एफपीपीसीए के प्रावधानों के तहत इसकी भरपाई उपभोक्ताओं को छूट के रूप में दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट

एफपीपीसीए के अंतर्गत कुल ₹101 करोड़ रुपये की छूट देने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले भी बीते महीनों में उपभोक्ताओं को बिजली दरों में राहत मिल चुकी है। जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे और मार्च में ₹1.19 प्रति यूनिट की छूट दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: धारी ब्लॉक में CM धामी की बड़ी सौगात...112.34 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

विभिन्न श्रेणियों के लिए छूट दरें इस प्रकार हैं:

  • घरेलू उपभोक्ता: 26 से 71 पैसे प्रति यूनिट
  • अघरेलू श्रेणी: 103 पैसे
  • सरकारी सार्वजनिक उपयोगिता: 97 पैसे
  • प्राइवेट ट्यूबवेल: 31 पैसे
  • कृषि गतिविधियां: 44 से 51 पैसे
  • एलटी व एचटी इंडस्ट्री: 95 पैसे
  • मिक्स लोड, रेलवे ट्रैक्शन व ईवी चार्जिंग स्टेशन: 89 पैसे
  • अस्थायी निर्माण आपूर्ति: 110 पैसे प्रति यूनिट छूट
यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन युद्ध में बड़ा कूटनीतिक मोड़: नाटो सदस्यता छोड़ने को तैयार जेलेंस्की, बदले में पश्चिम से ‘आयरन क्लेड’ सुरक्षा गारंटी की मांग

यूपीसीएल के अनुसार, बिजली खरीद की लागत में कमी आने से यह राहत संभव हो पाई है। उपभोक्ता अपने आगामी बिलों में इस छूट का प्रत्यक्ष लाभ देख सकेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page