Uttarakhand: हल्द्वानी के कौस्तुभ भट्ट ने तैराकी में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकाया नाम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के युवा तैराक कौस्तुभ भट्ट ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। देहरादून में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित खेल महाकुंभ की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौस्तुभ ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

कौस्तुभ भट्ट आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा आठ के छात्र हैं। कम उम्र में ही तैराकी के क्षेत्र में उन्होंने लगातार अपनी प्रतिभा साबित की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि हल्द्वानी का भी नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बंद मकान में 65 वर्षीय महिला का खून से सना शव बरामद, हत्या या हादसा-जांच में जुटी पुलिस

कौस्तुभ इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रदेश के उभरते हुए युवा तैराकों में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता नवविवाहिता बिहार से बरामद, पति से नोकझोंक के बाद चली गई थी दूसरी बोगी में

देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद कौस्तुभ के स्कूल में भी खुशी का माहौल है। आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के प्रबंधन ने कौस्तुभ भट्ट को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Cabinet: उपनल कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड बनेगा पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा और पर्यटन को भी मिला बड़ा संबल

कौस्तुभ की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि सही प्रशिक्षण, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर छोटी उम्र में भी खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page