नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस खाई में गिरने से बची

खबर शेयर करें

नैनीताल।: मंगलवार की सुबह नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरेली से नैनीताल आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर बल्दियाखान के पास खाई में लटक गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया, वरना बस लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान को मिले 285 नए नर्सिंग अधिकारी

घटना के समय बस में 30 यात्री सवार थे, और अचानक बस के खाई में लटकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रोडवेज के इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि बस के स्टेयरिंग में तकनीकी समस्या के कारण यह दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, और सभी को सुरक्षित रूप से दूसरी बस के माध्यम से नैनीताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 मार्च 2025

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page