बागेश्वर सीनियर जिला लीग: बागनाथ क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब, निखिल भट्ट रहे स्टार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बागेश्वर सीनियर जिला लीग का फाइनल मुकाबला गौलापार के एमएस मैदान में बागनाथ क्रिकेट क्लब और एनआरसीए के बीच खेला गया। एनआरसीए के कप्तान गोविंद मेहता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

एनआरसीए की टीम ने 45 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हर्षित नेगी ने शानदार शतक लगाते हुए 12 चौकों की मदद से 115 रन बनाए, जबकि आयुष प्रिय दर्शी ने 4 चौकों की मदद से 37 रन का योगदान दिया। बागनाथ के लिए नीरज चौबे और देवेंद्र भाकुनी ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट का जलवा, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

जवाब में खेलने उतरी बागनाथ क्रिकेट क्लब की टीम ने 44वें ओवर में 6 विकेट खोकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। बागनाथ के लिए निखिल भट्ट ने 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 134 रन की पारी खेली। अभिषेक दफौटी ने 3 चौकों की मदद से 35 रन का योगदान दिया। एन आर सी ए के लिए शंकर बाफिला ने 2 विकेट लिए।

मैच के बाद, निखिल भट्ट को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला। इसके अलावा, अन्य पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार नीरज राठोड़ को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार नीरज चौबे को, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार योगेश कांडपाल को और सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर का पुरस्कार शंकर बाफिला को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पत्रकारों का मैत्री मुकाबला, देहरादून YCC ने 107 रनों से दर्ज की शानदार जीत

मैच के अंपायर विजय आर्या और जितेंद्र सिंह थे, जबकि स्कोरर का कार्य निखित जोशी ने किया। इससे पहले, कुमाउनी रीति से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मैच के मुख्य अतिथि शहर के व्यवसायी चेतन बलूटिया थे, जबकि विशिष्ट अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मानस मेघवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, संयुक्त सचिव सुरेश सोनियल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष रामदत पांडे, सचिव रमेश दानू, नैनीताल सचिव धीरज खरे, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, चंपापत सचिव नीरज वर्मा, रुद्रप्रयाग सचिव अरुण तिवाडी, चमोली सचिव नरेंद्र शाह, अरुण नेगी, सीएयू के सीईओ मोहित डोभाल, प्रदीप गड़िया, महेश शंकर, नीरज डसीला, रमेश लोहनी, हरीश रावल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) पर 25 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का आरोप

You cannot copy content of this page