Haldwani: उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट का जलवा, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। कौस्तुभ ने अंडर-14 आयु वर्ग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

16 और 17 जुलाई को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम में उत्तराखंड स्विमिंग फेडरेशन (SFI) के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वृहद स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 385 लोगों ने उठाया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, मुफ्त दवाएं भी बांटी

प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. डॉ. पंकज सिंह बने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

प्रदेशभर के प्रतिभाशाली तैराकों की मौजूदगी में तीन पदक जीतना कौस्तुभ की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, खेल अध्यापक और प्रशिक्षकों ने कौस्तुभ भट्ट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि कौस्तुभ भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता प्रदेश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित तैराकी प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जिसमें राज्यभर के उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में कौस्तुभ भट्ट की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page