टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश बाहर, आईसीसी ने स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में किया शामिल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले चला आ रहा बांग्लादेश विवाद शनिवार को समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल करने का एलान किया है। इसके साथ ही आईसीसी ने टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार स्कॉटलैंड भारत में कुल चार मुकाबले खेलेगा।

ICC Replaces Bangladesh with Scotland in Group C Ahead of T20 World Cup 2026: गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘फर्जी शादी’ आयोजन पर विवाद, पुलिस ने आयोजकों को दी चेतावनी

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों में खूनी संघर्ष, तलवारबाजी से कई घायल, 15 किमी लंबा जाम

बीसीबी ने आईसीसी के सामने यह प्रस्ताव भी रखा कि बांग्लादेश को ग्रुप-सी से हटाकर ग्रुप-बी में शामिल किया जाए और आयरलैंड को ग्रुप-सी में भेजा जाए, क्योंकि ग्रुप-बी के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होने हैं। इस मांग को लेकर आईसीसी अधिकारियों और बीसीबी के बीच बैठक भी हुई।

21 जनवरी को हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में बांग्लादेश की मांग को बहुमत से खारिज कर दिया गया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि या तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले, अन्यथा उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व रैपिड- ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप: खराब दौर से उबरने को गुकेश के पास आखिरी मौका, हम्पी उतरेंगी खिताब बचाने

इसके बावजूद 22 जनवरी को बांग्लादेश ने भारत में खेलने से एक बार फिर इनकार कर दिया। अंततः 24 जनवरी को आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर करने का फैसला लेते हुए स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल कर दिया। इस फैसले के बाद टूर्नामेंट से पहले चल रहा बड़ा विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page