हल्द्वानी: कर चोरी पर कड़ी कार्रवाई, नवम्बर तक 7.90 करोड़ का जुर्माना वसूला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। इस वित्तीय वर्ष के नवम्बर माह तक राज्य कर विभाग के सचल दल हल्द्वानी और विशेष अनुसंधान इकाई ने 7.90 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

उपायुक्त (प्रर्वतन/ वि.अनु.शा) राज्य कर हल्द्वानी हेमलता शुक्ला के अनुसार, सचल दल हल्द्वानी ने 12,832 वाहनों की जांच की। जिसमें से 204 वाहनों पर कुल 1.94 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई परचून, गुटखा, लोहा स्कैप जैसे संवेदनशील वस्तुओं से संबंधित वाहनों पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: असली गहने हड़पकर नकली लौटाने वाला गिरोह बेनकाब, दो शातिर गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त, विशेष अनुसंधान इकाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवम्बर माह तक 6.50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। इसमें प्लास्टिक दाना व्यापार और होटल, रिजॉर्ट्स से संबंधित फर्मों पर भी कार्रवाई की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के तहत बड़ी मात्रा में इन वस्तुओं को जब्त किया गया और 6 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली बनी गैस चैंबर: ठंड और खराब मौसम ने बढ़ाई सांसों की परेशानी, AQI 418 पहुंचा ‘गंभीर’ स्तर पर

उपायुक्त हेमलता शुक्ला ने बताया कि आने वाले समय में सघन जांच और कर चोरी में संलिप्त व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  “खुला खेल फर्रुखाबादी!”...कुमाऊं में टैक्स चोरी का ‘सुपर नेटवर्क’ बेखौफ, कार्रवाई के दावे फेल
Ad

You cannot copy content of this page