Uttarakhand: नौकरी जाने से नाराज संविदा कर्मचारी बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

खबर शेयर करें

नई टिहरी। टिहरी जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक कार्यालय घनसाली में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज होकर बीएसएनएल के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार, नरोत्तम प्रसाद गैरोला, निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर, उप निबंधक घनसाली कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिससे वह काफी आक्रोशित था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई 5 साल की मासूम, मौके पर मौत

नौकरी समाप्त किए जाने के विरोध में नरोत्तम प्रसाद गैरोला बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपना विरोध दर्ज कराने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारी को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया लोडर, चालक की मौत

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टावर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों को भी एहतियातन मौके पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान की चेतावनी

प्रशासनिक अधिकारी लगातार कर्मचारी से बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी टावर पर ही मौजूद था और प्रशासन की ओर से उसे सकुशल नीचे लाने की कोशिश जारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page