नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव गड़बड़ी पर सुनवाई आज, आयोग का निर्णय होगा पेश

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार (आज) को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग को मामले में अपना निर्णय अदालत को अवगत कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ विवाद सुलझे बिना नहीं होगी ट्रेड डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

सूत्रों के मुताबिक आयोग ने इस प्रकरण पर अपना मत तैयार कर कोर्ट को भेज दिया है। हालांकि आयोग ने क्या फैसला लिया है, यह सुनवाई के दौरान ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे आवंटित, रुद्रपुर में विकास परियोजनाओं का सचिव आवास ने किया निरीक्षण

गौरतलब है कि बीते दिनों नैनीताल की जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होकर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अपना पक्ष रख चुके हैं। हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया था कि पूरे मामले की जांच कर निर्णय अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

You cannot copy content of this page