Uttarakhand: बागेश्वर में भूकंप के दो झटके…कुछ देर दहशत, नुकसान की कोई सूचना नहीं

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 रही। इसके लगभग 14 मिनट बाद 10:46:59 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 मापी गई। दोनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी ढेर

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात सामान्य बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 27 घंटे बाद शांत हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, बंधक सेवादार को छोड़ा, छह निहंगों से वार्ता जारी...Video

You cannot copy content of this page