उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक सूखी ठंड हावी, 26 नवंबर तक नहीं बदलेगा मौसम

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में बरसात के पूरी तरह गायब होने से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी न होने और मैदानी इलाकों में बारिश न पड़ने से सूखी ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिन–रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह और रात की ठिठुरन जहां तेज हो गई है, वहीं शाम ढलते ही कई जगहों पर कोहरा बनने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के मद्देनज़र रेलवे की सौगात, ऋषिकेश से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन होंगी संचालित

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पोस्ट मानसून सीजन में बारिश न होना चिंताजनक है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में ही ठंड महसूस होने लगी है और रात का पारा सामान्य से नीचे जाने लगा है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-लालकुआं हाईवे हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 माह में 14 मौतों पर जताई चिंता

बारिश के आंकड़े इस बार रिकॉर्ड निचले स्तर पर हैं। प्रदेश स्तर पर नवंबर में औसतन 4.4 मिमी वर्षा होती है, जो इस बार शून्य पर अटकी है। वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, सूखी ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति का अशोभनीय बयान वायरल, महिलाओं पर टिप्पणी से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
Ad

You cannot copy content of this page