Uttarakhand: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समाया लोडर, चालक की मौत

खबर शेयर करें

कालसी। हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लालढांग के पास एक लोडर (पिकअप) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए टोंस नदी में जा समाया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी अजय भाटी (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विकासनगर से त्यूणी की ओर राशन का सामान लेकर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नामी बिल्डर के दफ्तर पर छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, मौके पर जमा कराए 48 लाख

कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे चालक के परिजनों ने थाने में सूचना दी कि अजय भाटी त्यूणी के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, यलो अलर्ट जारी

लालढांग के पास वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ मिला, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चालक गंभीर अवस्था में मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे की चपेट में आया किशोर फंदे से झूला, मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page