Uttarakhand: 50 हजार की रिश्वत लेते आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई

खबर शेयर करें

देहरादून। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी रुड़की क्षेत्र में तैनात थी और एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के एवज में रिश्वत मांग रही थी।

जानकारी के अनुसार, रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोशन लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि सुपरवाइजर राखी सैनी लगातार मामले को टाल रही थी। जब सहायिका ने इस संबंध में बात की तो उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत देने से इनकार करते हुए सहायिका ने विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  चट्टान दरकने से नैनीताल-भवाली मार्ग बंद, मस्जिद तिराहे पर रोके गए वाहन

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने मामला सही पाते हुए ट्रैप टीम का गठन किया। बुधवार को तय योजना के तहत सहायिका को रोशनाबाद बुलाया गया। जैसे ही वह रिश्वत की रकम लेकर पहुंची, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विकासनगर में दर्दनाक हादसा: हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, 27 घायल

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कृषि, पर्यटन और उद्योग योजनाओं की सीएम धामी ने की समीक्षा, रोजगार–स्वरोजगार पर विशेष फोकस

You cannot copy content of this page