रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी: दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

खबर शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मना रहे रणवीर की खुशी अब दोगुनी हो गई है, क्योंकि दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को खुद दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

दीपिका ने बेहद खास और यूनिक अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रेग्नेंसी किट के जरिए इस खुशखबरी की पुष्टि की गई। फोटो के साथ उन्होंने इविल आई (नजर न लगे) का स्टिकर भी लगाया, जो इस खास पल को और भी दिलचस्प बना गया। तस्वीर में दुआ का चेहरा आंशिक रूप से नजर आ रहा है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। अब करीब 19 महीने बाद कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका-रूस में बयानबाजी तेज, ट्रंप और पुतिन के बीच जुबानी जंग

खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। समांथा रुथ प्रभु ने कमेंट में दिल के इमोजी पोस्ट कर खुशी जताई, वहीं कई सेलेब्स और फैंस ने दुआ को बड़ी बहन बनने की शुभकामनाएं दीं।

दीपिका पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके सातवें और आठवें महीने काफी मुश्किल और दर्द भरे रहे थे। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी, हालांकि अब वे जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और ‘पठान-2’ में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म ‘राका’ भी चर्चा में है, जिसे 2027 में रिलीज किए जाने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page