14 साल बाद टूटा 20 किमी वॉक रेस का रिकॉर्ड, उत्तराखंड के सूरज समेत देश के छह एथलीटों ने बनाया कीर्तिमान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में ऐतिहासिक घटना घटी। इस स्पर्धा में उत्तराखंड के सूरज पंवार सहित छह भारतीय एथलीटों ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह के नाम था।

गुरमीत सिंह ने 2011 में एक घंटे 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन के नाम दर्ज हो गया है। सर्विन ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रीय खेलों की 20 किमी रेस वॉक में सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने मिलकर गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड को तोड़ा।

20 किमी पैदल चाल (पुरुष) फाइनल:
सेविन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड के सूरज पंवार ने 1:21:34 के समय के साथ रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह ने 1:21:42 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में कुल 6 एथलीटों ने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर का असर: उत्तराखंड के इस जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित, कोहरे का यलो अलर्ट जारी

10 किमी पैदल चाल (महिला) फाइनल:
हरियाणा की रवीना ने 45:52 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की शालिनी ने 46:12 के समय के साथ रजत और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने 46:23 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

हैमर थ्रो (पुरुष) फाइनल:
सर्विसेज के तरणवीर सिंह बैन्स ने 66.64 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के दमनीत सिंह, जो 2022 के राष्ट्रीय खेल में 67.62 मीटर का रिकॉर्ड बना चुके हैं, उन्होंने इस बार 64.71 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। राजस्थान के प्रवीन कुमार ने 64.42 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा को लेकर सख्त रुख, CM धामी ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश

200 मीटर दौड़ (पुरुष) फाइनल:
ओडिशा के अनिमेष कुजुर ने 20.58 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के रगुल कुमार जी (21.06 सेकंड) ने रजत और निथिन बी (21.07 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।

200 मीटर दौड़ (महिला) फाइनल:
आंध्र प्रदेश की ज्योति यार्राजी ने 23.35 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की उन्नति अय्यप्पा ने 23.70 सेकंड में रजत और तेलंगाना की नित्या गांधे ने 23.76 सेकंड में कांस्य पदक जीता।

800 मीटर दौड़ (महिला) फाइनल:
दिल्ली की चंदा ने 2:00.82 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और अपने ही राष्ट्रीय खेल के रिकॉर्ड (2:01.58, 2022) को तोड़ दिया। पंजाब की ट्विंकल चौधरी (2:03.46) ने रजत और अमनदीप कौर (2:04.76) ने कांस्य पदक जीता।

800 मीटर दौड़ (पुरुष) फाइनल:
सर्विसेज के मोहम्मद अफ़सल पी ने 1:49.13 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड के अनु कुमार ने 1:49.19 में दौड़ पूरी कर रजत और सर्विसेज के प्रकाश गडाडे ने 1:49.58 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रक्षाबंधन पर बहनों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, मुफ्त बस सफर की अवधि बढ़ाने पर मंथन

ट्रिपल जंप (पुरुष) फाइनल:
तमिलनाडु के प्रवीन चित्रवेल ने 16.50 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के ही मोहम्मद सलाहुद्दीन ने 16.01 मीटर की छलांग लगाकर रजत और केरल के मोहम्मद मुहासिन ने 15.57 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

हेप्टाथलॉन (महिला) फाइनल:
तेलंगाना की अगासरा नंदिनी ने 5601 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की पूजा ने 4999 अंकों के साथ रजत और तमिलनाडु की दीपिका एस ने 4939 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

38वें राष्ट्रीय खेल के ऐथलेटिक्स मुकाबले ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहे हैं, और आखिरी दिन में और भी रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page