National Games: महाराष्ट्र ने जिमनास्टिक में किया शानदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक जीते

खबर शेयर करें

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन जिमनास्टिक स्पर्धाओं में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन किया और महिला एवं पुरुषों के विभिन्न वर्गों में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

महिला एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक (सीनियर) में महाराष्ट्र की टीम ने 61.730 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पश्चिम बंगाल ने 51.540 अंक के साथ रजत और कर्नाटक ने 42.750 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक (सीनियर) में भी महाराष्ट्र ने 64.650 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। केरल ने 61.210 अंकों के साथ रजत और कर्नाटक ने 53.740 अंकों के साथ कांस्य पदक जीते।

मिक्स्ड जोड़ी (सीनियर) के एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र के रिद्धि सचिन जैसवाल और शुभम सुनील सरकते ने 52.250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीते। केरल और कर्नाटक ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए। महिला जोड़ी (सीनियर) में महाराष्ट्र की निक्षिता सुरेश और रुतुजा दत्तात्रय ने 51.250 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पश्चिम बंगाल और केरल ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बर्ड हिट से हादसे के करीब पहुंचा विमान, आसमान से लौटी इंडिगो की उड़ान

पुरुष जोड़ी (सीनियर) में कर्नाटक के अक्कला कुमार और कुतुबुद्दीन शेख ने 62.050 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र और हरियाणा ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त, अस्पतालों में लंबे समय से चल रहे थे गायब

ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक में आंध्र प्रदेश की शेख़ यासिन ने 39.790 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की चैत्राली रखमाजी और गुजरात की प्रीति महेशभाई ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों के ट्रैम्पोलिन में महाराष्ट्र के आयुष संजय मुले ने 48.740 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि केरल के मनु मुरली और उत्तराखंड के उदीत चौहान ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग को मिली बड़ी सौगात...सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे, 3.87 करोड़ की स्वीकृति

महाराष्ट्र के इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि राज्य जिमनास्टिक में शीर्ष स्थान पर है, जबकि अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो भारतीय जिमनास्टिक के उज्जवल भविष्य का प्रतीक हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page