दिल्ली-एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को दबोचा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर को दहलाने की एक बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने समय रहते विफल कर दिया। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठे कथित गैंगस्टर और आईएसआई के प्रॉक्सी शाहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगी भारत में सक्रिय अपने नेटवर्क के जरिए दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष ऑपरेशन के तहत दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  कोच्चि बंदरगाह पर ईरानी युद्धपोत को मिली शरण, ईरान ने जताया आभार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने राजवीर के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट्स पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: नूरिस्तान में भीषण बाढ़ से 20 की मौत, 100 से ज्यादा लापता...राहत-बचाव अभियान जारी

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राजवीर अपने हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज पर ‘ट्रंप’ का दावा! नाम बदलने की पोस्ट से मचा बवाल, वैश्विक तेल संकट के बीच नई तनातनी

साथ ही जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश के तहत किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना था। सुरक्षा एजेंसियों ने इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मानते हुए राजधानी में सतर्कता और बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page