Haldwani: शादी समारोह के लिए मिलेंगे अधिकतम दो सिलेंडर, डीएम ने जारी की एसओपी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल: पश्चिम एशिया संकट के चलते एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शासन के निर्देशों के क्रम में व्यावसायिक एलपीजी के उपयोग को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार अब विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद ही अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

डीएम ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। तहसील नैनीताल में उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हल्द्वानी में उप जिलाधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, रामनगर में उप जिलाधिकारी और पूर्ति निरीक्षक, कालाढूंगी में उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, लालकुआं में उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से बागेश्वर, मसूरी और नैनीताल के लिए हेली सेवा इसी माह होगी शुरू

इसी प्रकार धारी, खनस्यू, श्रीकैंची धाम और बेतालघाट तहसीलों में भी संबंधित उप जिलाधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका गहन परीक्षण करें और पात्र पाए जाने पर अस्थायी गैस कनेक्शन के लिए संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: संत निरंकारी मिशन के विशाल रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्त संग्रह

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था एलपीजी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए लागू की गई है, ताकि आवश्यक जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page