Weather Update: नैनीताल जिले में 8 अप्रैल को मौसम का रेड अलर्ट…आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

खबर शेयर करें

नैनीताल: मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 8 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

संभावित खराब मौसम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 08 जून 2025

उन्होंने संबंधित सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। तहसील स्तर, आपदा कंट्रोल रूम और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

साथ ही एनएच, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और एडीबी से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर उसे तत्काल सुचारु कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh: बंगापानी-मदकोट मार्ग पर खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत

अपर जिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी चौकी और थाना प्रभारियों को आपदा उपकरणों एवं वायरलेस सेट के साथ हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

इसके अलावा सभी अधिकारियों को अपने वाहनों में टॉर्च, छाता, हेलमेट सहित आवश्यक उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष को प्रोटोकॉल न मिलने पर शासन सख्त, देहरादून डीएम से तलब किया स्पष्टीकरण

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपदा या नुकसान की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्षों को दें। इसके लिए जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नंबर 05942-231178/79/81, टोल फ्री नंबर 1077 तथा राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 0135-2710335, 2710334 जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page