Uttarakhand: मीडिया और सरकार के बीच मजबूत होगा संवाद, ध्रुव रौतेला ने संभाला मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने मंगलवार को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखंड शासन के आदेश संख्या-158 दिनांक 03 अप्रैल 2026 के तहत नियुक्ति के बाद रौतेला ने पदभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि वे सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर तक जाकर पत्रकारों की समस्याएं सुनना और उन्हें प्रभावी तरीके से शासन तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति ने देहरादून में किया योग, सीएम बोले- योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार

रौतेला ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। ऐसे में वे जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस दूरी को खत्म करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपण कला से आत्मनिर्भर बनी रानीबाग की प्रियंका, सरस मेले से शुरू हुआ सफर, बनीं लखपति दीदी

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया के सहयोग से इन्हें धरातल पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में महंगे होंगे हेली टिकट, सुरक्षा पर रहेगा फोकस

उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता बढ़ाना, संवाद को मजबूत करना और पत्रकारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा, ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और अधिक सशक्त बन सके। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page