Uttarakhand: बागेश्वर में फिर डोली धरती…2.6 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड के पहाड़ी जिले बागेश्वर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 06 मिनट 47 सेकंड पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बागेश्वर में ही 30.018 अक्षांश और 79.960 देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई करीब पांच किलोमीटर आंकी गई। झटके हल्के जरूर थे, लेकिन अचानक आए कंपन से लोग सहम गए और एहतियातन घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: SWAYAM पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बड़ा विस्तार, 5 नए ऑनलाइन कोर्स को मिली मंजूरी

हालांकि राहत की बात यह रही कि जिले की किसी भी तहसील से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 8 अगस्त को सजेगा संस्कृति का रंगमंच, 'हरेला क्वीन', 'सावन क्वीन' और कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में ही रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर खतरनाक नहीं होते, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बेहद जरूरी है।

You cannot copy content of this page