Uttarakhand: दर्दनाक सड़क हादसा…ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, 7 घायल

खबर शेयर करें

टिहरी। कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्यासी के पास सरियों से लदे खड़े ट्रक में एक कार जा टकराई, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। सड़क किनारे सरिये से लदा ट्रक खड़ा था, तभी दूसरी ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा भिड़ी। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत, एंटी-एजिंग दवाओं पर शक

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में मृत महिला की पहचान धूमा देवी (55) पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। महिला का शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे टीम ने वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिर टले, प्रदेश की पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

घटना में घायल अन्य सात लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार की पहली बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर नजर

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page