काठगोदाम-मुंबई और लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेनें जल्द होंगी नियमित, यात्रियों को मिलेगा किराए में लाभ

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बरेली होकर चलने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस और लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द ही नियमित ट्रेनों का दर्जा मिलने जा रहा है।

पूर्व में इन ट्रेनों को विशेष सेवाओं के रूप में अस्थायी रूप से शुरू किया गया था, लेकिन लगातार बढ़ती सवारियों के चलते रेलवे ने इनके संचालन को जारी रखा। अब इन्हें स्थायी रूप से नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली प्रदूषण संकट: कल से 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार का मुआवजा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में भी इन ट्रेनों में यात्रियों का दबाव 70 से 90 प्रतिशत तक बना रहता है। प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है और इस महीने के अंत तक औपचारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  7 सितंबर को लगेगा साल 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत समेत कई देशों में दिखेगा नजारा

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि रेलवे ने दोनों ट्रेनों की मांग, बुकिंग और संचालन क्षमता का विश्लेषण पूरा कर लिया है। नियमित दर्जा मिलने के बाद यात्रियों को 15 से 20 प्रतिशत तक किराए में राहत मिलेगी, साथ ही सीटों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फुटपाथ खाली कराने के लिए नगर निगम की कार्रवाई तेज, कालाढूंगी रोड व बाजार क्षेत्र में चला अभियान...Video

You cannot copy content of this page