Haldwani: विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों, सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज और हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों से पूरा प्लांट परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। इस अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों का विधि-विधान से पूजन कर उनके सुचारु संचालन और संघ की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

मशीनरी पूजन से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन

विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दुग्धशाला प्लांट में कार्यरत मशीनरी, संयंत्र एवं विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर संस्थान में कार्यरत मशीनरी के निर्बाध एवं सुचारु संचालन की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, स्क्रीनिंग परीक्षा समाप्त

पूजन के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति, उत्पादन कार्यों में सफलता, संस्थान की खुशहाली और सभी कर्मचारियों के सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के साथ प्लांट में कार्यरत तकनीकी एवं अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

सुंदरकांड पाठ ने बांधा भक्ति का माहौल

मशीनरी पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की चौपाइयों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बीकेटीसी के अधीन मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी

सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

आरती के दौरान गूंजे भगवान विश्वकर्मा के जयकारे

हवन-यज्ञ के बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा दुग्धशाला परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा से संस्थान के निरंतर विकास और सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

आयोजन के समापन के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्लांट परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गुलदार का आतंक...5 साल के मासूम को मां के हाथ से खींच ले गया, गांव में दहशत

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page